पूर्व सुंदरी सिमरन संग रोमांस करेंगे कपिल
काॅमेडी नाइट्स विथ कपिल के होस्ट कपिल शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व सुंदरी सिमरन कौर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। कपिल ने बहुत कम समय में सफलता की बुलंदियों को छू लिया है। काॅमेडी नाइट्स की लोकप्रियता के चलते कपिल को फिल्मों के आॅफर भी आने शुरु हो गए हैं। जल्द ही कपिल अब्बास-मस्तान की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। कपिल के अपोजिट हीरोइन पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री सिमरन कौर को चुना गया है।

अब्बास-मस्तान आगामी फिल्म के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे, जो दिखने में ग्लैमरस हो साथ ही पंजाबी फिल्मों का उसे अच्छा ज्ञान हो। निर्देशक की तलाश तब खत्म हुई जब उनकी मुलाकात मॉडल सिमरन कौर से हुई। सिमरन ने कहा कि मैं कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा के साथ फिल्मों में काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं।
पूर्व मिस इंडिया सिमरन कौर ने एक तेलुगू और दो पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'कुकू माथुर की झंड हो गई' में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











