पंजाबी फिल्म बनाकर अब्बास मस्तान के हीरो बनेंगे कपिल शर्मा!
सुनने में आया है कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही एक पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। कपिल के एक करीबी सूत्र ने बताया, कपिल ने स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है।'

पंजाबी होने की वजह से वो इस भाषा के साथ सहज महसूस करते हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और कपिल इसे 2015 के नवंबर-दिसंबर तक रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि कपिल अगले कुछ महीनों तक अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान कर रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'जैसे ही वो इस फिल्म की शूटिंग खत्म करेंगे, पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।'
comedy nights with kapil kapil sharma colors viacom 18 कलर्स कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल वायाकॉम 18


Click it and Unblock the Notifications