#Shock: 550 करोड़ कपिल शर्मा की कमाई, आमिर खान से ज़्यादा दिया इनकम टैक्स!
कपिल शर्मा दो दिनों से कई कारणों से चर्चा में हैं जिनमें अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से बद्तमीजी मुख्य है। लेकिन आज उनके टैक्स की राशि सुनकर सबके होश उड़ गए।
क्या आप मानेंगे कि कपिल शर्मा की कमाई आमिर खान से ज़्यादा है? आज सुबह से बॉलीवुड सितारों के इंकम टैक्स रिटर्न की लिस्ट हर जगह घूम रही है। और किसने कितना टैक्स भरा हर कोई यही जानने को उत्सुक है। पहले नंबर पर सलमान खान थे, दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार और तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन।
लेकिन इस लिस्ट का चौथा नाम सबको चौंका गया। क्योंकि कपिल शर्मा ने करीब 20 करोड़ टैक्स दिया है और इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की मानें तो एक साल में उनकी कमाई में 206 प्रतिशत इज़ाफा हुआ है।

कपिल ने इस साल आमिर खान, शाहरूख खान, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स से ज़्यादा टैक्स भरा है। अब ज़रा उनकी कमाई सुनेंगे तो होश ही उड़ जाएंगे। सूत्रों की मानें तो कपिल ने एक साल में करीब 550 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है।
इसकी वजह है सोनी टीवी पर आने वाला उनका शो द कपिल शर्मा शो। इस शो के साल में 50 से ऊपर एपिसोड आते हैं और कपिल हर एपिसोड का 75 लाख चार्ज करते हैं।
[AlsoRead: खत्म हुआ 'सुपरस्टार' शो...शूटिंग पर नहीं पहुंची टीम...फूट फूटकर रोए कपिल शर्मा]
इसके अलावा कपिल फिल्मफेयर से लेकर स्टारडस्ट तक होस्ट करते दिखे तो उनके पास एक दो इंडॉर्समेंट है। कुल मिलाकर अगर उनकी कमाई 600 करोड़ से ऊपर हो तो शक मत करिएगा।
जानिए टीवी के सबसे ज़्यादा महंगे कॉमेडी स्टार्स -


Click it and Unblock the Notifications