कपिल शर्मा का बयान- 'हर वक्त हमारी लड़ाई होती है.. हर जगह होती है..'
सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई होने की अफवाह पर कपिल शर्मा ने कहा कि, हम हर वक्त लड़ते हैं, हर जगह लड़ते रहते हैं।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच अनबन की खबरें जानें कबसे चल रही हैं। हालांकि हर बार वे दोनों इन खबरों को गलत साबित कर देते हैं और टीवी पर दर्शकों के बीच अपनी स्पेशल जगह बनाई हुए हैं। लेकिन रविवार को आई एक खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया।
ये पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया में शो के बाद वापस लौटने के दौरान फ्लाइट का था। सफर के दौरान कपिल शर्मा ने इतनी ज्यादा ड्रिंक कर ली कि वो होश में नहीं थे। वो सुनील ग्रोवर के पास सीधे आकर उन्हें गालियां देने लगे और कहा कि "तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो शो किया खुद से वो फ्लॉप था.."

इस बीच दोनों के बीच हाथापाई होने की खबर भी आई। बहरहाल, इन खबरों पर जब सुनील ग्रोवर पर बयान मांगा गया तो उन्होंने कहा- नो कमेंट्स.. यानि की ना हां, ना किया इंकार।
वहीं, जब कपिल शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया- 'मुझे याद नहीं.. हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है.. हर जगह लड़ाई होती है.. लेकिन यह हेल्दी लड़ाई है.. हम काम के लिए लड़ते हैं.. अच्छे काम के लिए..' हम्ममम..


Click it and Unblock the Notifications