कपिल शर्मा की जबरदस्त वापसी..फिरंगी का लोगो OUT
Recommended Video

काफी समय से दर्शकों के बीच से गायब कपिल शर्मा ने अपनी जबरदस्त वापसी की है। कपिल शर्मा के फैन्स काफी लंबे समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार उनकी फिल्म फिरंगी का लोगो रिलीज हो चुका है।
फिरंगी 10 नवंबर को रिलीज होगी और यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।फिल्म में 1920 के समय की कहानी दिखाई जाएगी और इसे डायरेक्ट राजीव ढींगरा कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भी कपिल शर्मा ही हैं। यहां देखिए फिरंगी का लोगो जो आज रिलीज किया गया है।

फिरंगी एक कम बजट की फिल्म की है जो पिछले 2 सालों से बन रही है। द कपिल शर्मा शो में कपिल कई बार अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर चुके हैं।
कॅामेडी कपिल की ताकत है। अगर फिरंगी में वह रोमांस के साथ कॅामेडी करते हुए नजर आए तो दर्शक फिरंगी को प्लस दे सकते हैं। कहानी में नयापन आज के दर्शकों की जरुरत है। तभी तो खान भी बॅाक्स आॅफिस पर सफल नहीं हो पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












