कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी लिया हाथों में झाड़ू, PM ने दी बधाई
तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बाद अब नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी जुड़ गए हैं। कपिल शर्मा ने इस अभियान के तहत मुंबई की सड़कों पर सफाई की।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा आज एक काफी लोकप्रिय नाम हैं। लिहाजा, कपिल का इस अभियान से जुड़ना कई लोगों को प्रेरणा दे सकता है। कपिल ही नहीं, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और बीजेपी नेता पूनम महाजन भी इनके साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कपिल को बधाई भी दी।
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद अमिताभ बच्चन से लेकर सचिन और अंबानी जैसे देश की कई जानी-मानी हस्तियां उनके इस मुहिम से जुड़ चुकी हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी पीएम के इस अभियान का साथ देते हुए मुंबई में सफाई की।
एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने कहा कि, 'मुझे इस अभियान का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है और देश के हर नागरिक को इस मुहीम में शामिल होना चाहिए। मेरी सभी फैन्स से निवेदन है कि वे इसमें भाग लें और भारत को दुनिया का सबसे स्वच्छ देश बनाएं।'
गौरतलब है कि, बॉलीवुड की बात करें तो पीएम के इस अभियान में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, ऋतिक रौशन और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मुंबई में सफाई कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications