यह क्या ! कॉमेडी नाइट्स के बाद कपिल शर्मा अब बनाएंगे फिल्म

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स के सफलता का स्वाद चखने के बाद अब कपिल शर्मा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने की सोच रहे हैं। जी हां, आज ही कॉमेडी नाइट्स के होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है कि जल्द ही हम अपनी कंपनी K9 प्रोडक्शन के अंदर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी हम जल्द ही आपको बताएंगे।

kapil

कपिल शर्मा, आज घर घर में एक जाना पहचाना नाम हैं। कपिल एक स्टैंड अप कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर और निर्माता हैं। और टेलीविजन पर छाने के बाद अब जल्द ही अब ये बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं।

Post by Kapil sharma.

फिलहाल कपिल अब्बास मस्तान की एक फिल्म में काम कर रहे हैं। जिसके बाद कपिल ने कहा है कि वे अपनी फिल्म का निर्माण करेंगे। खबर थी कि यशराज बैनर ने कपिल के साथ तीन मूवी की डील साइन की थी। लेकिन बाद यह इसे कैंसल कर दिया गया। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि कपिल उनकी स्टोरी से सहमत नहीं थे।

लेकिन अब लग रहा है कि कपिल के हाथों कोई अच्छी स्क्रिप्ट लग गई है। जिसके बाद वे फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने की सोच रहे हैं। बहरहाल, इस शुरूआत के हम कपिल को बधाई और शुभकामनाएं दे सकते हैं। अब यह फिल्म कपिल के शो की तरह दर्शकों को लुभा पाएगी या नहीं, यह देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल तो उनकी कॉमेडी की दुनिया कायल है। कुछ दिनों पहले ही कपिल ने दुबई में भी कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का शो किया था। जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X