कपिल ने सुनील को मारा था जूता, साथ बैठे पैसेंजर ने खोले कई राज
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं, हाल ही में इस झगड़े की असली वजह और सुनील के इतने गुस्से में होने का कारण सामने आया है।
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं पूरी बात खुलने के साथ-साथ इस विवाद में नया मोड़ आता जा रहा है। सुनील के शो छोड़ने और कपिल के उन्हें मनाने की खबरों के बीच ये साफ नहीं था कि विवाद असल में हुआ किस बात पर लेकिन अब ये बात सामने आई है।
वहीं कपिल शर्मा की सफाई, सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने और उनके साथ चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा द्वारा शो का बायकॉट किए जाने के बाद द कपिल शर्मा शो के भविष्य को लेकर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है।

वहीं हाल ही में इस झगड़े की असली वजह और सुनील के इतने गुस्से में होने का कारण सामने आया है। कपिल ने अब तक कहा जा रहा था कि फ्लाइट में कपिल ने सुनील को गालियां दीं और उन पर हाथ उठाया लेकिन एक अखबार को फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर ने बताया कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील पर जूता भी फेंका था।


Click it and Unblock the Notifications