SURPRISE: कपिल शर्मा का एक नया धमाका.. ये होगी उनकी अगली फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] कपिल शर्मा कामयाबी की सीढ़ियां एक के बाद एक चढ़ते जा रहे हैं। डेब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के बाद कपिल बॉलीवुड एक्टर तो बन ही गए हैं। बता दें, अब जल्द ही कपिल प्रोड्यूसर की कुर्सी भी संभालने वाले हैं।

जी हां, कपिल शर्मा ने ट्विटर के जरीए फैंस को यह बताया है कि उनकी अगली फिल्म होगी '13 august 1947'.... जिसे K9 यानि की उनकी कंपनी प्रोड्यूस करेगी।
REALLY: कपिल शर्मा बने शाहरूख के 'फैन'.. सलमान को धोखा!
कपिल शर्मा की यह घोषणा से लोग काफी हैरान भी हैं। आखिर कपिल की फिल्म को रिलीज हुए अभी 2 महीने भी नहीं हुए और कपिल प्रोड्यूर्स की लिस्ट में आने वाले हैं।
हालांकि फिल्म का नाम देखकर साफ है कि फिल्म या आजादी के समय को दिखाएगी या भारत- पाक के रिश्ते को। वहीं, फिल्म में कपिल ही मुख्य भूमिका निभाएंगे या नहीं.. इसकी उत्सुकता भी बरकरार है। देखते हैं कपिल इस फिल्म से जुड़ी अगली जानकारी कब देते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












