कपिल बने यशराज टैलेंट, किया तीन फिल्मों का कॉंट्रेक्ट!

कपिल शर्मा पिछले काफी समय से कलर्स चैनल के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो से घर घर में फेमस हो गया। कॉमेडी नाइट्स ने कपिल शर्मा को एक पहचान दी। और आज कपिल शर्मा अपने करियर में काफी ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा कपिल को जो पहली फिल्म ऑफर हुई है उसका नाम है बैंक चोर। कपिल शर्मा का क्या किरदार होगा और फिल्म की स्टारकास्ट क्या है ये अभी डिस्क्लोस नहीं हुआ है। कपिल शर्मा ने साल 2013 में अपने शो के सेट को जल जाने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना किया लेकिन यशराज फिल्म्स में एंट्री होने से कपिल को अपने नुकसान का डबल फायदा मिल गया।
कपिल शर्मा के लिए साल 2014 एक नयी शुरुआत लेकर आया है। यश राज बैनर ने कई सारे टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड का चर्चित चेहरा बनाया है। अब कपिल शर्मा को भी यशराज बैनर ने अपने टैलेंट लिस्ट में शामिल कर लिया है। बतौर कॉमेडियन तो कपिल को लाखों लोगों का प्यार मिला है लेकिन अब बतौर एक्टर कपिल को कितना प्यार मिलता है ये वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











