कॉमेडी नाइट्स के हीरो कपिल शर्मा की सगाई पक्की फैन्स ने दी शुभकामनाएं!

Kapil Sharma is engaged to Gini
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो में अब काफी कुछ ना दिखेगा। नया सेट और नया होस्ट। हैरान मत होइये नया होस्ट से हमारा मतलब ये नहीं था कि कपिल शर्मा की जगह कोई और शो को होस्ट करेगा। बल्कि हमारा मतलब ये था कि कपिल शर्मा की सगाई होने के बाद तो एक नया कपिल ही आपको मिलेगा कॉंमेडी नाइट्स के सेट पर। शादी के बाद वैसे भी लोगों की जिंदगी बदल जाती है और साथ एक नयी शुरुआत होती है। हालांकि अभी तो सिर्फ कपिल की सगाई की खबरें आई हैं लेकिन सगाई के बाद शादी में कितना वक्त लगता है भला। कपिल शर्मा अभी इस बारे में किसी से भा बात नहीं कर रहे हैं और ना ही कोई कमेंट कर रहे हैं। लेकिन मीडिया को तो पक्की खबर मिली है कि कपिल शर्मा की सगाई गिनी के साथ फिक्स हो गयी है।

कपिल शर्मा से बात करने की लोगों ने काफी कोशिश की है लेकिन कपिल इस बारे में किसी से कोई बात नहीं कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने मीडिया के फोन कॉल्स उठाकर भी अपनी सगाई को लेकर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन कपिल के दोस्तों और उनके फैन्स ने इस खबर को सुनने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कपिल को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं जरुर दी हैं। कपिल शर्मा ने अपने फैन्स और दोस्तों तक को उनकी बधाई के बदले में थैंक्स तक नहीं कहा है। लेकिन कपिल के फैन्स फिर भी कपिल को अपनी तरफ से नयी शुरुआत के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का सेट कुछ महीने पहले ही जलकर राख हो गया था और उसके बाद कपिल काफी समय तक काफी दुखी भी थे। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक ने कपिल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन कपिल ने किसी की मदद नहीं ली। बल्कि सभी को शुक्रिया कहा कि उन्होंने कपिल की मदद के बारे में सोचा। अब कपिल का नया सेट भी बनकर तैयार हो चुका है और कपिल ने नये सेट पर पहला शूट फराह खान के साथ किया है। नये सेट के अलावा अब कपिल की जिंदगी में एक नये मेहमान यानी उनकी मंगेतर की भी एंट्री हुई है देखना ये है कि कब तक कपिल इस बात को छुपाते हैं और कब अपने इस हमसफर से लोगों की मुलाकात कराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X