कपिल शर्मा के कैफे पर धुआंधार फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने इस बात से नाराज होकर किया अटैक

Kapil Sharma Cafe Attack: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट में गोलीबारी की हैरान करने वाली वारदात को अंदाम दिया गया है। इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। कपिल शर्मा ने कनाडा में नया रेस्टोरेंट (कैप्स कैफे) खोला है। कनाडा पुलिस खबर मिलते ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह लाडी एनआईए का मोस्ट वांडेट आतंकी है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है। आरोपी हरजीत ने दावा किया है कि वो कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों से नाराज था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया है।
बता दें कि कपिल शर्मा के KAP'S CAFE का हाल ही में भव्य उद्घाटन हुआ था। यह कपिल शर्मा का पहला इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट और उसके नजदीक बनी अन्य बिल्डिंग जिन पर फायरिंग हुई है। उनका मालिक कोई और शख्स है।
हरजीत सिंह लड्डी कपिल शर्मा के किस बयान से नराज है, ये बात अभी सामने नहीं आई है। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियों में गोलियों की आवाज साफ सुनी जा सकती है। वीडियो को देखने से यह भी लग रहा है कि ये गोलीबारी प्लांनिंग के तहत हुई है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications