Aamir Khan: आमिर खान के घर की पार्टी में पत्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Aamir Khan-Kapil Sharma

Aamir Khan: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खुबसूरत सी पोस्ट शेयर की है, जिसमें कपिल अपनी पत्नी गिन्नी के साथ आमिर खान के घर पर पार्टी के लिए पहुंचे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने सुपरस्टार आमिर खान को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर कपिल की आमिर संग फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, 30 मई को कपिल को फिल्म Carry On Jatta 3 के ट्रेलर लॉन्च में देखा गया था। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। कपिल के साथ-साथ आमिर खान भी इस इवेंट का हिस्सा थे।

मीडिया से बातचीत में आमिर ने बताया कि वो कपिल के फैन बन गए हैं, उन्होंने बताया कि जब से वो ब्रेक पर हैं तब से वो कपिल का शो देख रहे हैं। अब कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, पोस्ट देखकर ये साफ है कि इस इवेंट के बाद कपिल और आमिर ने साथ में टाइम स्पेंड किया है।

कपिल ने सोशल मीडिया पर पत्नी गिन्नी और आमिर खान के साथ फोटोज शेयर की हैं, फोटोज में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए कपिल ने आमिर खान को थैंक्स बोला है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक शानदान शाम, प्यार, हंसी, म्यूजिक, खूबसूरत मेहमाननवाज़ी के लिए थैंक्यू। क्या खूबसूरत और यादगार गेट टुगेदर था। थैंक्यू आमिर खान भाई, आप हमारे शान हो।' इस पोस्ट को अभी तक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।

आपको बता दें कि Carry On Jatta 3 के ट्रेलर लॉन्च में आमिर खान ने कपिल के टैलेंट और उनके शो की खूब तारीफ की थी, इसी के साथ उन्होंने कपिल को ये कहते हुए टीज भी किया था, कि उन्होंने अभी तक मुझे (आमिर) अपने शो पर नहीं बुलाया है। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read more about: aamir khan kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X