..................... सलमान खान के साथ एक ही फ्रेम में दिखे कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर | Kapil Sharma and Sunil Grover in one frame with Salman Khan, Pic Went Viral - Hindi Filmibeat

सलमान खान की इस तस्वीर को देखकर सभी रह गए हैरान- जबरदस्त वायरल

By Staff

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ, एक तस्वीर में। जी हां, यह तस्वीर में सोहेल खान के जन्मदिन पार्टी की। जहां सलमान खान के साथ कपिल और सुनील ग्रोवर की तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। कपिल शर्मा ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- ब्रदर्स नाइट। इससे कहीं ना कहीं यह साफ हो रहा है कि कपिल और सुनील के बीच अब कोई तकरार नहीं रह गई है।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए हंगामे से सभी वाकिफ हैं। कभी अच्छे दोस्त और सह कलाकार रहे कपिल और सुनील के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। ट्विटर पर कभी कभार दोनों के बीच संवाद देखा गया.. लेकिन दोनों लंबे समय से साथ नहीं दिखे थे।

 Kapil Sharma

सलमान खान इन दोनों कलाकारों के करीब हैं। जहां कपिल शर्मा शो को सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं सुनील ग्रोवर फिल्म भारत में सलमान के साथ काम कर चुके हैं। लिहाजा, लंबे समय से माना जा रहा था कि सलमान ने इन दोनों कलाकारों के बीच सुलह करा दी है। लेकिन अब इस तस्वीर में सबको भरोसा हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुनील कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को फिर से ज्वॉइन करते हैं या नहीं!

गौरतलब है कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ काम करते थे। दोनों ही तगड़ी फैन फॉलोइंग थी और इन्हें साथ में दर्शक खूब पसंद करते थे। लेकिन दोनों के बीच भारी तकरार हुई और सुनील ग्रोवर ने कपिल का साथ छोड़ दिया। सुनील ग्रोवर के शो से निकलते ही शो की टीआरपी औंधे मुंह गिर पड़ी। यहां तक की कपिल को शो बंद करना पड़ा।

कपिल शर्मा कई विवादों से घिर गए थे। अंततः उन्होंने लंबे समय तक ब्रेक लिया। फिर सलमान खान ने कपिल शर्मा का साथ दिया और कॉमेडी शो को प्रोड्यूस किया, जिसके बाद कपिल की टीवी पर वापसी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X