Kapil Dev Kidnap- कपिल देव की किडनैपिंग वाले वीडियो ने मचाया बवाल, ट्रोल हुए गौतम गंभीर

kapil dev, gautam gambhir

1983 में भारत पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज पूर्व खिलाड़ी कपिल देव इस वक्त चर्चा में हैँ। चर्चा में इसलिए है क्योंकि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

भारतीय पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कपिल देव का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसको पहली बार में देखने पर यही लग रहा है कि कोई कपिल देव को किडनैप करके लिए जा रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि दो लोग कपिल देव के हाथ बांध दिए और उनका मुंह कपड़े से बंद कर दिया और उनको जबरदस्ती ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और इसके बाद से लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

गंभीर ने कैप्शन में लिखा, "क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है? आशा है कि यह वास्तव में @ therealkapildev नहीं है और कपिल पाजी ठीक हैं!" इसके बाद लोगों उनको भी काफी बुरी तरहसे ट्रोल कर रहे हैं और बीजेपी सरकार को भी खरी खोटी सुना रहे हैं।

लोगों का कहना है कि क्रिकेटर गंभीर ने यह साबित करने की बहुत कोशिश की कि वीडियो असली है, लेकिन फैंस लगातार बात कर रहे हैँ। ये वीडियो महज सात सेकंड की है जो कि आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, ''बीजेपी की सरकार में कुछ भी संभव है।''

एक ने लिखा, ''इनको काम दिलाइए ताकि कुछ सम्मानित विज्ञापन करें।'' एक ने लिखा था, ''परेशान मत हो, ये सिर्फ विज्ञापन की शूटिंग चल रही है।'' एक ने लिखा, ''जैसा कि डर था ये वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर किया जा रहा। शर्म इनको आती नहीं है ऐसे स्टंट करने में।''

इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। बता दें कि कपिल देव पूरी तरह से सुरक्षित हैं और ये वीडियो सिर्फ शूटिंग है।

More from Filmibeat

Read more about: kapil dev gautam gambhir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X