83 में रणवीर सिंह के बाद कपिल देव की बेटी अमिया की धमाकेदार एंट्री- करेंगी ये बड़ा काम
1983 के क्रिकेट विश्व कप के हीरो और इस विश्व कप को जीतने वाले कपिल देव पर एक फिल्म बन रही है जिसमे लीड रोल अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को लेकर लेकर लोगों मे काफी ज्यादा उत्साह है और खुद कपिल देव भी काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। दरअसल वो रणवीर सिंह को अपने जैसा बनाने के लिए खुद ही ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसी के साथ कपिल देव की इस फिल्म 83 में एक और एंट्री हुई है।
हम बात कर रहे हैं कपिल देव की बेटी अमिया की जो इस फिल्म से डायरेक्शन डेब्यू करने जा रही है। दरअसल वो इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान को असिस्ट करती हुई नजर आएंगी।

संदीप पाटिल के बेटे चिराग ने बताया- फिल्म पर काम करते हुए ही हमारी मुलाकात अमिया से हुई। जब से वह डायरेक्शन टीम में आईं तब से ही हमारे रोज के ट्रेनिंग सेशन के दौरान मौजूद रहती हैं।
वही हमें हर जरूरी मीटिंग में आने के लिए भी बताती हैं। जब कभी हम कबीर के आफिस गए, वे हमेशा वहां मौजूद रहीं। और हर प्लानिंग-शेड्यूल के लिए इन्वॉल्व भी रहीं। फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और लोग काफी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications