कपिल देव खुद दे रहें हैं रणवीर को बैटिंग ट्रेनिंग, Video आया सामने, दीपिका ने किया ये इमोशनल कमेंट
रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं जिसको माना जा रहा है कि फिल्म कपिल देव की बायोपिक भी हो सकती है। हालांकि फिल्म 1983 विश्व कप पर बन रही है जब भारत ने पहली बार ये खिताब अपने नाम किया था। इस फिल्म के लिए खुद रणवीर को सिंह कपिल देव ट्रेंड कर रहे हैं। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको खुद रणवीर सिंह ने शेयर किया है। इसमें कपिल देव बैटिंग करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं औ उन्होने कमेंट किया। दीपिका ने लिखा..'ये दिन फिर कभी वापस नहीं आएंगे, तुम जितना सीख सकते हो सीख लो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

'गौरतलब है कि कपिल देव के साथ काम करने को लेकर दीपिका काफी भावुक हो गईं थीं। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित कबीर खान की यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी।
फिल्म में रणवीर खुद कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। इस विश्व कप ने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











