बिन ब्याही मां बन गई थी कपिल देव की एक्स गर्लफ्रेंड, ब्रेक अप के बाद बनी इस सुपरस्टार की पत्नी

Kapil Dev Ex Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर्स और फिल्म अभिनेत्रियों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते रहे हैं। कुछ रिश्ते शादी तक पहुंचे, जबकि कुछ बीच रास्ते में ही टूट गए। ऐसे ही एक किस्से में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम भी सामने आता है। एक समय था जब कपिल देव को एक अभिनेत्री से प्यार हो गया था। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और शादी से पहले ही खत्म हो गया। बाद में वही अभिनेत्री एक अभिनेता के साथ रिश्ते में आई और शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद दोनों ने अपनी लाइफ में मूव ऑन करते हुए शादी कर ली। आइए जानते हैं कि ये अभिनेत्री कौन थीं।
1980 के दशक में कपिल देव और रोमी भाटिया (अब रोमी देव) एक रिश्ते में थे। लेकिन कुछ आपसी मतभेदों के कारण दोनों के बीच दूरी आ गई थी। इसी दौरान कपिल देव की मुलाकात अभिनेत्री सारिका ठाकुर से हुई। यह परिचय अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी के जरिए हुआ था।
उस समय कपिल देव सिंगल थे और इसी दौरान वह सारिका ठाकुर के करीब आ गए। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
कपिल देव ने आखिरकार सारिका ठाकुर से अपना रिश्ता खत्म कर लिया और दोबारा अपनी पूर्व प्रेमिका रोमी भाटिया के पास लौट गए। इसके बाद कपिल देव और रोमी भाटिया ने साल 1980 में शादी कर ली।
सारिका ठाकुर की ज़िंदगी में बाद में अभिनेता कमल हासन आए। हालांकि कमल हासन पहले से शादीशुदा थे, लेकिन इस बात की परवाह किए बिना दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। कुछ समय बाद वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हुईं और साल 1986 में उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया।
कमल हासन ने 1988 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और फिर सारिका से शादी कर ली। शादी से दो साल पहले ही श्रुति का जन्म हो चुका था। इसके बाद, 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। दोनों बेटियां अब फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
हालांकि, शादी के 16 साल बाद 2004 में कमल हासन और सारिका का रिश्ता भी खत्म हो गया और उन्होंने तलाक ले लिया। इस तरह, पहले कपिल देव के साथ सारिका का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया, और फिर कमल हासन से शादी हुई, लेकिन वह भी टिक नहीं सकी।


Click it and Unblock the Notifications

















