पत्नी के साथ रोमांटिक हुए कपिल देव का ऐसा वीडियो वायरल, आंखों को नहीं होगा यकीन!

kapil dev

1983 में भारत पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज पूर्व खिलाड़ी कपिल देव इस वक्त चर्चा में हैँ। चर्चा में इसलिए है क्योंकि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि काफी मजेदार है। वो इस वीडियो में अपनी पत्नी के साथ काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, इस वीडियो में आप देखेंगे कि कपिल देव 'गुलाबी आंखे जो तेरी देखी' पर डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि कपिल पाजी अपने जन्मदिन के मौके पर मस्ती करते हुए नजर रहे हैं। कपिल देव का इस तरह का अंदाज आपने इससे पहले शायद ही कभी देखा होगा।

जैसे ही क्रिकेटर का वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो, कपिल देव एक क्रिकेट दिग्गज और कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।''

इसके बाद एक यूजर ने लिखा, ''पहले तो मुझे लगा कि यह मंदिरा बेदी है।'' एक ने लिखा, ''मेरे पसंदीदा क्रिकेटर @kapildev.. को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो कपिल सर!'' एक का कहना है, ''जन्मदिन मुबारक हो कपिल जी!

आपने हमें विश्व स्तर पर गौरव के क्षण दिये। भारत के लिए आपने जो कुछ किया उसके लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।'' एक का कहना था, ''बहुत करिश्माई... दक्षिण अफ्रीका से प्यार कपिलजी।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन कपिल देव ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कपिल देव उन क्रिकेटर्स में से एक हैं जो कि दिग्गजों की लिस्ट में सबसे ऊपर आते है।

वो पहले कप्तान हैं जिन्होने भारत को वर्ल्डकप जितवाया था। इस वर्ल्डकप पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम 83 था। इस फिल्म में उनका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: kapil dev
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X