चंदू चैंपियन के मुरीद हुए कपिल देव, कार्तिक आर्यन के पोस्टर के साथ कह डाली ये बात!

By Filmibeat Desk

kapil dev chandu champion

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज के बाद हर बीतते दिन के साथ सफलता की नई मिसाल सेट करती हुई नजर आ रही है।

बता दे कि यह फिल्म अपनी दमदार कहानी के कारण दुनिया भर में मौजूद दर्शकों का दिल जीत रही है, और इसका सबसे बड़ा सबूत जिसका बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस है। अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के साथ, फिल्म को व्यूअर्स से बहुत सारी सराहना मिल रही है।

दर्शकों और सेलिब्रिटीज से तारीफों के मिलने के बीच, फिल्म को अब जाने माने क्रिकेटर कपिल देव से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि उन्होंने फिल्म की तारीफ ही नहीं की बल्कि ऐसी शानदार फिल्म देने के लिए मेकर्स को शुक्रिया अदा भी किया है।

कपिल देव ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना करते हुए एक खूबसूरत नोट के साथ चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है - "चंदू चैंपियन! एक फिल्म जिसे आप बिलकुल भी मिस नहीं कर सकते।

मुझे स्पोर्ट्स फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं उन्हें सराहता भी हूं। लेकिन यह सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है। यह उससे भी कहीं बढ़कर है। इसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर रोया। @kabirkhankk को सलाम। तुमने फिर कर दिखाया है। एक और शानदार फिल्म बनाई है। @kartikaaryan ने क्या शानदार एक्टिंग की है, आपकी मेहनत और टैलेंट जगमगा रही है।

पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें यह फिल्म देखने के लिए देने के लिए धन्यवाद। आप सभी चैंपियन हैं!" साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: kapil dev chandu champion
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X