अवॉर्ड रेड कारपेट पर न्यूड पहुंच गई इस स्टार की पत्नी, शर्म से लाल हुए लोग, फोटो वायरल

Bianca Censori

Bianca Censori Grammy Awards 2025 Nude Look: म्यूजिक की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ग्रैमी का आयोजन किया गया। इस साल की विनर्स लिस्ट जहां काफी दिलचस्प रही तो वहीं रेड कार्पेट लुक्स भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं। इसी बीच कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी की रेड कार्पेट अपीयरेंस ने हंगामा काट दिया है।

दरअसल, कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी न्यूड लुक में रेड कार्पेट पर बेखौफ पोज देती दिखाई दीं। इस दौरान की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जो कि फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

यूं तो बियांका सेंसरी मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में शरीक हुईं। इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक से सभी के होश उड़ा दिए।

बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती हैं। रेड कार्पेट पर आने से पहले उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। मगर जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया।

बियांका सेंसरी ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X