कुछ नए की तलाश में कंवलजीत सिंह
छोटे पर्दे की प्रसिद्ध अभिनेता कंवलजीत सिंह का कहना है कि उन्हें एक मशहूर 'सास-बहू' सीरियल में अहम किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।
कंवलजीत ने बताया, "मुझे एक 'सास-बहू' सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका का प्रस्ताव मिला था लेकिन मैंने मना कर दिया। जब एक सीरियल सफल हो जाता है तो हर चैनल उसी तरह के सीरियलों का प्रसारण शुरू कर देते हैं। मैंने महसूस किया कि कुछ नया करने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि रमेश सिप्पी के सीरियल 'बुनियाद' से प्रसिद्धि पाने वाली कंवलजीत 'दर्द' और 'सांस' जैसे सीरियलों मे काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications