50 Days of Kantara: कांतारा ने थियेटर्स में पूरे किए शानदार 50 दिन, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर, जानें कलेक्शन

बहुचर्चित फिल्म कांतारा अपनी रिलीज के बाद से हर हफ्ते एक जबरदस्त छलांग के साथ तेजी से आगे बढ़ी है। खास बात है कि फिल्म ने अब अपने 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी विश्व स्तर पर 1000+ स्क्रीन पर चल रही है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, यूएई और यूएसए में भी 50 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने जैसा प्रदर्शन दिखाया है, वह शानदार है।
छोटे इलाकों की कहानी को सामने लाने के लिए कई लोगों ने फिल्म की सराहना की है। अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी के अभिनय के साथ सांसे थामने वाली क्लाइमैक्स ने सभी को हैरान कर दिया। सिनेमैटोग्राफी और फिल्म के जबरदस्त गानों ने दर्शकों को एक शानदार अनुभव का एहसास कराया है। जिसका नजीता बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला।
फिल्म के अभिनेता-निर्देशक और निर्माता ने भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने में मदद की। महज 16 करोड़ के बजट वाली एक फिल्म ने केजीएफ सीरीज के आंकड़ों को पार करते हुए सबसे ज्यादा नंबर्स को पार कर लिया है।
यह केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। विदेशों में भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने हाल ही में अमेरिका में 3 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 378 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि कमाई अभी भी जारी है। उम्मीद है कि यह 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पार करने वाली 'कंतारा' के लिए अपनी खुशी साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा- "ये हमारे लिए एक शानदार उत्सव का पल है। दुनिया भर में सभी को धन्यवाद। #50DaysOfKantara"
होम्बले फिल्म और यश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया के नक्शे पर रखा है, जहां यश ने केजीएफ 1 और केजीएफ 2 के साथ बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर दिए हैं, जो एक बड़ी सफलता थी.. अब उन्होंने 'कांतारा' दी है, जबकि आने वाले साल के लिए भी उनके पास एक शानदार लाइनअप हैं।


Click it and Unblock the Notifications












