..................... Kantara Chapter 1 Trailer Release Date Time Announced Rishab Shetty movie to Hit Theatres on October - Hindi Filmibeat

'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर बड़ा अपडेट! फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस के बीच हंगामा, फ्राइडे नहीं बल्कि...

Kantara

Kantara Chapter 1 Trailer Release Date: कन्नड़ सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल 'कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1' अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया है कि फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर दोपहर 12:45 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं फिल्म की रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

फिल्म की कहानी और बैकग्राउंड

पहली फिल्म 'कांतारा' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इसका प्रीक्वल दर्शकों को उस दौर में ले जाएगा, जब इन पौराणिक परंपराओं और पुश्तैनी संघर्षों की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म को भी ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

होम्बाले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदुर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- 'तैयार हो जाइए कांतारा चैप्टर 1 की दुनिया देखने और एक नई लीजेंड के जन्म का गवाह बनने के लिए।'

फिल्म की टीम और क्रेडिट्स

इस फिल्म में बड़ी टेक्निकल और क्रिएटिव टीम काम कर रही है-

सिनेमैटोग्राफी: अरविंद एस कश्यप

स्क्रीनप्ले: ऋषभ शेट्टी, अनिरुद्ध महेश और शनील गौतम

म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर: बी. अजयनीश लोकनाथ

प्रोडक्शन डिजाइन: बंग्लान

कॉस्ट्यूम डिजाइनर: प्रगति शेट्टी

आर्ट डायरेक्टर: धरनी गंगेपुत्र

एडिटर: सुरेश

VFX सुपरवाइज़र: संजीत के वी

साउंड डिजाइन: राजकृष्णन एम आर

एक्शन सीन्स को और दमदार बनाने के लिए इंटरनेशनल और लोकल टीम को शामिल किया गया है। स्टंट्स पर काम कर रहे हैं अर्जुन राज, टोडोर लजारोव (जूजी), राम-लक्ष्मण, महेश मैथ्यू और मितुन सिंह राजपूत। वहीं डांस सीन्स की जिम्मेदारी भूषण और स्वराज शेट्टी के पास है।

रिलीज डेट और उम्मीदें

'कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1' अगले महीने 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे एक मिथोलॉजिकल एक्शन-ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है। कहानी आस्था, लोककथाओं और पीढ़ियों से चले आ रहे संघर्षों पर आधारित होगी। पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों को फिल्म की झलक और साफ नजर आएगी।

Read more about: kantara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X