..................... Kantara Chapter 1 to Break Pushpa 2 Box Office Record Rishab Shetty Film Earns 125 Crore Before Release - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर नया तूफान, पुष्पा-2 को पछाड़ने आ रही है ये फिल्म! रिलीज से पहले ही कमाए 125 करोड़

kantara

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ परफॉर्म किया है। चाहे बाहुबली हो, KGF हो या फिर पुष्पा 2, इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में खूब पैसा बरसाया है। अब एक और फिल्म इसी लिस्ट में जुड़ने वाली है- 'कांतारा: चैप्टर 1'।

'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'कांतारा'?

'पुष्पा 2' ने 4 दिसंबर 2024 को रिलीज होकर लगभग 1400 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इतिहास रच दिया था। अब उम्मीद की जा रही है कि ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

रिलीज से पहले ही 125 करोड़ की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओटीटी राइट्स बेचकर ही 125 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बताया जा रहा है कि प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। यानी थिएटर में रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने शानदार मुनाफा कमा लिया है।

कब होगी रिलीज?

फिल्म 2 अक्टूबर 2025, गांधी जयंती के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर पर जोर-शोर से काम चल रहा है और यह 20 सितंबर के आसपास रिलीज किया जा सकता है।

दिलजीत दोसांझ का तड़का

खबर ये भी है कि इस फिल्म में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का भी जादू दिखेगा। वह फिल्म के लिए एक खास गाना रिकॉर्ड करेंगे, जिसे इस साल का सबसे बड़ा पैन इंडिया म्यूजिकल कोलैबोरेशन माना जा रहा है।

'कांतारा' की पहला पार्ट था ब्लॉकबस्टर

गौरतलब है कि 'कांतारा' का पहला पार्ट पहले ही सुपरहिट साबित हुआ था और दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया था। इसी वजह से फैंस चैप्टर 1 को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या कांतारा: चैप्टर 1 वाकई बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या फिर इसे चुनौती देना ही मुश्किल होगा।

Read more about: kantara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X