Kantara: A Legend Chapter 1 की OTT रिलीज डेट आई सामने, लेकिन हिंदी ऑडियंस को मिला तगड़ा झटका!

Kantara A Legend Chapter 1

Kantara Chapter 1 OTT Release Date: 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1' जैसे ही थिएटर्स में आई, बवाल ही मच गया। हर तरफ बस इसी फिल्म की चर्चा होने लगी और ऋषभ शेट्टी रातों-रात एक स्टार बन गए। दर्शकों ने बताया है कि थिएटर्स में इस फिल्म को देखने का एक अलग ही आनंद है लेकिन जो लोग इस फिल्म की OTT रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हुआ।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection

'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। रिलीज के 26 दिनों में ही इस फिल्म ने लगभग 600 करोड़ (नेट) और 700 करोड़ (ग्रॉस) का बिजनेस कर लिया, जिससे यह साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा' जैसी बड़ी फिल्म को भी कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।​

फिल्म की कहानी

फिल्म एक पौराणिक एक्शन ड्रामा पर आधारित है, जिसमें ऋषभ शेट्टी ने खुद लीड रोल किया है। साथ ही जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे शानदार कलाकार भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। कहानी तीसरी शताब्दी के आसपास की है, जिसमें आदिवासियों का दमदार नेता "बेरमे" (ऋषभ शेट्टी) अपने लोगों और अपने जंगल (कांतारा) को बचाने के लिए बांगरा की सल्तनत से टक्कर लेता है और इस कांटे की टक्कर में काला जादू और दैवों का भी आमना-सामना होता है।​

Kantara Chapter 1 OTT Release

अगर आप थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए हैं तो खुश हो जाइए! 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1' 31 अक्टूबर 2025 से Amazon Prime Video पर कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में अवेलेबल होगी।​ हालांकि, फिल्म के हिंदी डब्ड वर्जन की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

फिल्म की क्या है USP?

ऋषभ शेट्टी की राइटिंग और डायरेक्शन की जमकर तारीफ हो रही है​। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, फोक म्यूजिक, और पौराणिक रीति-रिवाजों के प्रेजेंटेशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया​ है। ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस से लेकर लोककथाओं को संजीदगी से दिखाना, ये दिखाता है कि फिल्म को बनाने से पहले हर पहलू पर गहराई से काम किया गया है। ​

More from Filmibeat

Read more about: kantara chapter 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X