Kantara Chapter 1 में इस एक्टर की कॉमेडी देख लोट-पोट हो रहे लोग, तालियों की गूंज सुनने से पहले ही छोड़ी दुनिया

Kantara Chapter 1 actor Rakesh Poojary: 'कांतारा चैप्टर 1' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म के सभी कैरेक्टर्स को लोग भर-भरकर प्यार दे रहें और इस फिल्म में एक ऐसा एक्टर भी है, जिसकी कॉमिक टाइमिंग को खूब सराहा भी जा रहा है लेकिन ये प्यार और फैंस की एक्साइटमेंट देखने के लिए अब वो शख्स ही जिंदा नहीं बचा है।
शूटिंग के कुछ दिन बाद हुआ निधन
जी हां, हम बात कर रहे हैं इस फिल्म के अहम किरदार की राकेश पुजारी की, जो अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन इसका लुत्फ उठाने के लिए वो खुद ही इस दुनिया में नहीं रहे। राकेश पुजारी का निधन 'कांतारा चैप्टर 1' की शूटिंग के 15-20 दिन बाद ही हो गया था।
33 साल की उम्र में हुई मौत
राकेश पुजारी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। वो शूटिंग खत्म करने के बाद अपने दोस्त की शादी अटेंड करने गए थे और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिस वक्त एक्टर की मौत हुई, वो सिर्फ 33 साल के थे। राकेश पुजारी की मौत ने उस वक्त लोगों को काफी गहरा सदमा दिया था लेकिन अब जब 'कांतार चैप्टर 1' रिलीज हो गई है तो एक बार फिर लोग उन्हें याद करके इमोशनल हो रहे हैं।
राकेश एक मशहूर नाम
राकेश पूजारी ने 2020 में शो 'कॉमेडी खिलाडिगलु 3' जीतने के बाद कर्नाटक में घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। इससे पहले उन्होंने 2014 में तुलु रियलिटी शो 'कडले बाजिल' में हिस्सा लेकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। राकेश ने 'अम्मेर पुलिस', 'उमिल' जैसी कई कन्नड़ और तुलु फिल्मों में भी काम किया था। वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उभरते सितारों में से एक थे।
कांतारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं कांतारा:चैप्टर 1 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो कर्नाटक में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में दुनियाभर में 370 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 255.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 307 करोड़ रहा, जबकि विदेशों से 63 करोड़ की कमाई हुई। इन आंकड़ों से यह साफ है कि फिल्म ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' (₹350 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है और उम्मीद की जा रही है कि यह पहले पार्ट के 407 करोड़ के कलेक्शन को भी पार कर जाएगी। अब देखना यह है कि क्या 'कांतारा चैप्टर 1' 'KGF चैप्टर 2' के 1215 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











