'कांतारा' ने 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड किया धवस्त, बनी सबसे अधिक देखे जाने वाली फिल्म

पैन इंडिया रिलीज के साथ, होम्बले फिल्म 'कंतारा' हर तरफ से तारीफ बटोर रही है। फ़िल्म ने कन्नड़ वर्जन में रिलीज़ होने के पहले दिन से ही अपना जादू फैलाना शुरू कर दिया था, जो अपने हिंदी संस्करण के रिलीज़ होने के बाद अगले स्तर तक चली गई है। वहीं, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 30 सितंबर को रिलीज हुई कंतारा का शानदार प्रदर्शन जारी है।

जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फिल्म ने एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने दरअसल 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। कंतारा ने व्यूरशिप के मामले में केजीएफ 2' को भी पछाड़ दिया है। होम्बले फिल्म्स ने ट्वीट कर लिखा है- 'कांतारा कर्नाटक में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। हम आपके सपोर्ट से अभिभूत हैं।'

Kantara becomes most viewed films, Breaks KGF 2 recods, know all the detail here

कांतारा सिर्फ भारत नहीं बल्कि विदेशों में भी झंडे गाड़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने विदेश में 1 मिलियन डॉलर की कमाई की है जिसके बाद ये विदेश में कमाने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला ने भी इस घटना की जानकारी दी है।

बता दें कि, कांतारा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत है। ये फिल्म कांबला और बूटा कोला की पारंपरिक संस्कृति की खोज करती है। फैंस और क्रिटिक्स ने इसे उनके करियर की बेस्ट फिल्म बताया है। कई सेलेब्स ने भी 'कांतारा' की तारीफ की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X