Kantara 2 Update: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, 'कांतारा 2' की शूटिंग जल्द शुरु करेंगे ऋषभ शेट्टी

Kantara 2 Update

Kantara 2 Update: सुपरहिट फिल्म कांतारा 2 का इंतजार कर रहे हैं फैंस अब खुश हो सकते हैं। खबरों की मानें तो एक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग शुरु करने जा रहे हैं और जल्द ही अब इसको लेकर नया अपडेट एक्टर शेयर करेंगे। इस फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी और दूसरे पार्ट से भी बहुत सारी उम्मीदें हैं।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 2 का अपडेट-

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को कौन भूल सकता है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इसके साथ ही फिल्म ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्म को हर किसी ने पसंद किया था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके निर्देशन और अभिनय तक ने लोगों के दिलों पर इस कदर छाप छोड़ी कि देश के साथ ही विदेश में भी 'कांतारा' का खूब नाम हुआ था।

कहानी के ब्लॉकबस्टर होने के बाद ही निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया था। जिस दिन से 'कांतारा 2' का एलान हुआ था उसी दिन से दर्शक इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखे हैं और इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आई है कि शूटिंग शुरु करने जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो, फिल्म के दूसरे भाग में बहुत सारे एक्शन की उम्मीद की जा सकती है, इसलिए शूटिंग शेड्यूल बहुत ज्यादा है। फिल्म की शूटिंग तीन चरणों में की जाएगी और इसके अगस्त 2024 तक खत्म होने की उम्मीद है। कंतारा 2 की ज्यादातर शूटिंग देश में की जाएगी। फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' के एलान के समय बताया था कि फिल्म, 'कांतारा' का सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वेल होगी क्योंकि इस पार्ट में फिल्म की कहानी कई साल पहले सेट की जाएगी।

बहुचर्चित फिल्म कांतारा का पहला पार्ट सुपरहिट-

स्थानीय देवताओं, पंजुर्ली और भूत कोला के त्योहार पर आधारित यह फिल्म न केवल पूरे भारत में बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ी हुई है। दरअसल, 'कांतारा' ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने-दिखाने लायक गदर मचाया था। सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने इस फिल्म की तारीफ की थी और इसकी कहानी को लेकर कई सारे लोगों ने उत्साह जाहिर किया था क्योंकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब किसी धर्म या रिति-रिवाज को लेकर ऐसी फिल्म बनाई जाए।

More from Filmibeat

Read more about: kantara 2 rishab shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X