शाहरुख खान के बंगले के बाहर घंटों खड़े रहे ये कन्नड़ फिल्ममेकर- हाथ में पोस्टर लिये शेयर की तस्वीर

शाहरुख खान भले ही दो सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन आज भी वो निर्माता- निर्देशकों की लिस्ट में शामिल रहते हैं। हाल ही में कन्नड़ फिल्ममेकर जयंत सीगे एस. शाहरुख के साथ अपनी नई फिल्म डिस्कस करने के लिए उनके घर के बाहर घंटों खड़े रहे। उन्होंने अपने हाथ में एक प्लाकार्ड भी पकड़ा था। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- "इस बेकार साल के खत्म होने पर एक निहायती बेवकूफाना हरकत कर रहा हूं। मैं शाहरुख खान के घर से बाहर हूं। मैं अपने सपने 'प्रोजेक्ट एक्स' पर उनका ध्यान आकर्षित करने आया हूं। हो सकता है कि वे शहर में ना हों। लेकिन प्लीज़ सभी लोग इसे उन तक पहुंचाने में मदद करें। यह खूबसूरत होगा। धन्यवाद और हैप्पी न्यू ईयर।"

Shahrukh Khan

तस्वीर शेयर करते हुए जयंत ने लिखा, "मैंने सपना देखा। इसलिए मैं यहां खड़ा हूं।" कन्नड़ एक्टर राकेश ने भी जयंत का पोस्टर शेयर कर अपने फैंस से मदद करने के लिए कहा। इस पोस्ट को शाहरुख फैंस भी धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान को कई बड़े निर्माताओं और निर्देशकों ने फिल्मों की पटकथा सुनाईं। लेकिन, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान को शाहरुख ने सबसे पहले चुना है। पठान 2021 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। शाहरुख ने राजकुमार हिरानी और एटली की फिल्में भी साइन की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X