रेव पार्टी में पकड़ी गई ये मशहूर एक्ट्रेस? 250 फिल्में कर चुकी हसीना का नाम जानकर उड़े फैंस के होश!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त खबर आ रही है कि एक एक्ट्रेस रेव पार्टी को सवालों के घेरे में है। रविवार रात को पता चला कि कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के बाहर फार्महाउस में चल रही एक रेव पार्टी का पर्दाफास किया है।
इसके बाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है और पता लगा रही है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल है? लेकिन इस बीच लोग तब हैरान हो गए जब एक दिग्गज अदाकारा का नाम इसमें सामने आया।
पता चला का कि इस रेव पार्टी में कॉमेडियन और एक्ट्रेस हेमा भी शामिल थीं। हेमा कोई छोटा मोटा नाम नहीं है बल्कि वो तमिल, तेलुगु और कन्नड़ इंडस्ट्री में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है।
लोग उनको जानते हैं और अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। जैसे ही रेव पार्टी और पुलिस के भंडाफोड़ की खबर सामने आई लोग हैरान हैं। बता दें कि इस खबर पर अब एक्ट्रेस हेमा का भी रिएक्शन आया है।
क्या बोलीं हेमा कोल्ला?
एक्ट्रेस की माने तो वो इस रेव पार्टी का हिस्सा नहीं थीँ। हेमा ने इस बात को लेकर पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होने कहा, "इस वक्त में हैदराबाद में रह ही हूं और अपने फार्महाउस में आराम कर रही हैं। बैंगलोर में जो रेव पार्टी हुई है उससे मेरे कोई लेना देना नहीं है। इस पूरे मामले में मेरा ना बेवजह ही घसीटा जा रहा है। मुझको लेकर झूठी खबरें भी फैलाने का काम हो रहा है।'' इस दौरान अभिनेत्री कन्नड़ मीडिया से बात कर रही थी।
पुलिस ने लिया ब्लड सैंपल
पुलिस अपना काम लगातार कर रही है। शक के आधार पर पुलिस ने अभिनेत्रा का ब्लड सैंपल लिया है। इससे पता चल जाएगा कि वो रेव पार्टी में थीं या नहीं। खबर ये भी है कि जब तक उनको लेकर किसी तरह आरोप साबित नहीं हो जाते पुलिस लगातार उनकी निगरानी करेगी। अब ये तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वो उस दिन पार्टी में थीं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











