Upendra- साउथ एक्टर ने दलितों को लेकर कही ऐसी बात? एफआईआर दर्ज, डिलीट किया पोस्ट!

कन्नड़ अभिनेता उपेन्द्र इस वक्त खबरों का हिस्सा है और वो एक मुसीबत में पड़ गए हैँ। दरअसल उन्होने फेसबुक लाइव के दौरान धर्म को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है जो कि चर्चा में है। लोगों के अंदर गुस्सा है और सोशल मीडिया पर उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।
दरअसल उपेंद्र ने इस दौरान दलितों के खिलाफ एक विवादास्पद बयान दिया था। उनके इस बयान पर फिलहाल एफआईआर हो गई है और आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है। अभिनेता इस दौरान एक राजनीतिक पार्टी प्रजाकीया की सालगिरह पर फेसबुक पर लाइव आए थे और इस दौरान उन्होने दलितों को लेकर एक बात कही और बवाल हो गया।
उपेन्द्र ने कहा, "परिवर्तन केवल मासूम दिलों से ही हो सकता है। मैं चाहता हूं कि मासूम दिल हमारे साथ जुड़ें और बोलें। उनके सुझावों से हमें फायदा होगा। वे लापरवाही से नहीं बोलेंगे या किसी का अपमान नहीं करेंगे। कुछ ऐसे भी हैं जो उनके पास बहुत समय है। जो भी उनके मन में आता है, वे टिप्पणी करते हैं।
उनके बारे में कुछ नहीं कर सकते। अगर कोई शहर है, तो उसमें दलित होंगे। इसी तरह, इस प्रकार के लोग भी मौजूद हैं। चलो उन्हें अनदेखा करें। चलो उन टिप्पणियों को न पढ़ें। देशभक्ति तब है जब आप लोगों से प्यार करते हैं।'' इसके बाद अभिनेता ने तुरंत ही इस पोस्ट को हटा दिया था लेकिन तब कर बहुत देर हो चुकी थी।
इसके अलावा जब उनको पता चला की पुलिस के द्वारा शिकायत आई है तो उन्होने माफी मांगी और लिखा, "मैंने आज फेसबुक और इंस्टाग्राम लाइव प्रसारण में एक कहावत का इस्तेमाल किया। जैसे ही मुझे लगेगा कि इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, मैं उस लाइव वीडियो को अपने सोशल मीडिया से हटा दूंगा। और उनके शब्द के लिए खेद है।" हालांकि लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











