..................... Kannada actor Suraj Kumar leg amputated after major road accident Suraj Kumar major accident on film sets - Hindi Filmibeat

एक्‍टर सूरज कुमार के साथ भयानक हादसा, जान बचाने के लिए काटना पड़ा दाहिना पैर

Suraj Kumar

कन्‍नड़ एक्‍टर सूरज कुमार उर्फ ध्रुवण के साथ भयानक हादसा हुआ है। रविवार शाम को वह मैसूर-गुंडलूपर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बेगुर के पास हुए इस हादसे के बाद सूरज को मैसूरु के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां जान बचाने के लिए डॉक्‍टर्स को एक्‍टर का दाहिना पैर काटना पड़ा है। सूरज के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद डॉक्‍टर ने फैसला लेते हुए घुटने के नीचे से पैर काटकर उनकी जान बचाई है।

Recommended Video

Kannada actor Suraj Kumar Dhruwan के साथ भयानक हादसा, काटना पड़ा पैर, ओवरटेक के चक्कर में Accident

सूरज कुमार ने फिल्‍मों में आने के बाद अपना नाम ध्रुवन रख लिया था। बताया जाता है कि 25 जून की शाम वह अपनी बाइक से मैसूरु से ऊटी जा रहे थे। तभी उन्‍होंने एक ट्रैक्‍टर को हाईवे पर ओवरटेक किया। इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और शाम करीब 4 बजे उन्‍होंने एक टिपर लॉरी को टक्‍कर मार दी।

सूरज कुमार उर्फ ध्रुवण डॉ. राजकुमार की पत्नी परवथम्मा के भतीजे हैं। बताया जाता है कि हादसे में सूरज का दाहिना पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आनन-फानन में एक्‍टर को मैसूरु के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्‍टर्स ने तमाम कोश‍िशें की, लेकिन फिर भी वह सूरज के पैर को नहीं बचा सके। बल्‍क‍ि स्‍थ‍िति ऐसी बनी कि एक्‍टर की जान बचाने के लिए डॉक्‍टर्स ने दाहिना पैर काटने का फैसला किया।

सूरज ने साल 2019 में फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था। वह पहली बार डायरेक्‍टर रघु कोवी की फिल्म में नजर आए थे। हालांकि उनका सिनेमाई करियर अभी तक बहुत सफल नहीं रह पाया है।

Read more about: suraj kumar tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X