Sampath J Ram Passes Away: 35 की उम्र में एक्टर ने कर ली आत्महत्या, छाया मातम, घर पर मिली बॉडी

kannada-actor-sampath-j-ram-found-dead-in-his-home-in-bengaluru-reportedly-committed-suicide

Sampath J Ram Passes Away: कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय टीवी अभिनेता संपत जे राम का शनिवार को बेंगलुरु के नेलमंगला के पास निधन हो गया। कथित तौर पर कन्नड़ इंडस्ट्री में काम की कमी के कारण अभिनेता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। 35 वर्षीय अभिनेता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

दोस्त राजेश ध्रुव ने की पुष्टि

संपत के दोस्त और अभिनेता राजेश ध्रुव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस खबर की पुष्टि की। ध्रुव ने कन्नड़ में लिखा है, ''तेरी जुदाई सहने की ताकत हममें नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाईयां लड़ी जानी बाकी हैं। अपने सपनों को साकार करने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। प्लीज वापस आना।"

अग्निसाक्षी से मिली थी पहचान

कई अन्य कन्नड़ सेलेब्स ने भी उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। संपत जे राम के परिवार में उनकी पत्नी हैं जिनसे उन्होंने पिछले साल शादी की थी। अभिनेता को टीवी सीरियल 'अग्निसाक्षी' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

काम की तंगी से थे परेशान

सूत्रों का कहना है कि संपत जे राम लंबे समय से पर्सनल लाइफ आई दिक्कतों की वजह से डिप्रेशन में चल रहे थे। करियर में उतार चढ़ाव और लगातार काम न मिलने की वजह से एक्टर काफी परेशान थे। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर संपत जे राम की फैमिली की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: sampath j ram suicide
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X