कन्नड़ एक्टर नागभूषण ने फुटपाथ पर चल रहे दंपति पर चढ़ा दी कार, महिला की मौत, पुरुष की हालत गंभीर

kannada-actor-nagabhushana-hits-a-couple-with-car-in-bengaluru-woman-dies-actor-arrested

Nagabhushana hits a couple with car in Bengaluru: कन्नड़ फिल्मों के एक्टर नागभूषण ने शनिवार को बेंगलुरु में अपनी कार से एक कपल को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि पुरुष का अभी भी इलाज चल रहा है। वो गंभीर हालत में है।

बेंगलुरु के कुमारस्वामी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत में एक्सीडेंट का कारण गाड़ी की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया है। एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया है और अब आगे की जांच चल रही है।

रात 10 बजे के करीब हुई घटना

शनिवार रात लगभग 9:45 बजे, नागभूषण ने वसंतपुरा मुख्य सड़क पर फुटपाथ पर चल रहे कपल पर अपनी कार चढ़ा दी। एक्टर उत्तरहल्ली से कोनानकुंटे की ओर जा रहे थे। एक्टर ने पहले कपल को टक्कर मारी, फिर सीधे बिजली के खंभे से टकरा दी।

पत्नी की हुई मौत, पति की हालत गंभीर

इस घटना में 48 वर्षीय प्रेमा ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति 58 वर्षीय कृष्णा को दोनों पैरों, सिर और पेट में चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नागभूषण खुद दंपत्ति को अस्पताल ले गए थे।

बता दें कि नागभूषण हाल ही में फिल्म 'तगारू पल्या' में नजर आए थे। इसके अलावा, एक्टर कन्नड़ फिल्मों में कई पॉपुलर सपोर्टिंग किरदारों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'युवारत्न', 'लकी मैन' और 'डेयरडेविल मुस्तफा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Read more about: nagabhushana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X