..................... Kannada Actor Darshan Thoogudeepa Breaks Down in Court Jail Life Unbearable in Renukaswamy Murder Case - Hindi Filmibeat

जेल में नर्क बनी एक्टर की जिंदगी, हाथ में लगा फंगस... रोते हुए बोला- 'बर्दाश्त नहीं हो रहा, प्लीज जहर दे दो'

Darshan

Renukaswamy murder case latest update: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दर्शन थूगुदीपा इस समय रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल में बंद हैं। अगस्त 2024 में बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया था। मंगलवार को केस की मासिक सुनवाई के दौरान दर्शन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 64वीं सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान वे रो पड़े और जेल की स्थिति को लेकर शिकायत की।

'मुझे जहर दे दीजिए, अब और नहीं जी सकता'

कोर्ट में दर्शन ने भावुक होकर कहा- 'मैं अब ऐसे नहीं जी सकता। प्लीज मुझे जहर दे दीजिए। यहां की जिंदगी मेरे लिए मुश्किल हो गई है।' उन्होंने बताया कि उन्हें एक महीने से ज्यादा समय से धूप देखने का मौका नहीं मिला है और उनके हाथों में फंगस हो गया है। साथ ही उन्होंने तकिया, चादर और घर का बना खाना देने की मांग की। जज ने जवाब दिया कि, 'ऐसा मुमकिन नहीं है' इसके बाद दर्शन चुपचाप सिर झुकाकर खामोश हो गए।

दर्शन का बदला लुक

गिरफ्तारी के समय मजबूत नजर आने वाले दर्शन अब काफी कमजोर दिख रहे हैं। उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को भी पुलिस ने उनके बेंगलुरु स्थित घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मीडिया को देखकर पवित्रा गुस्से में नजर आई थीं।

What is Renukaswamy murder case?

9 जून 2024 को 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की लाश बेंगलुरु के एक फ्लाईओवर पर मिली थी। वह दर्शन के फैन थे। 11 जून को पुलिस ने दर्शन को गिरफ्तार किया। आरोप है कि रेणुकास्वामी ने एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा, जो दर्शन की कथित गर्लफ्रेंड बताई जाती हैं, उनको आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। उसी दिन पवित्रा को भी इस केस में गिरफ्तार किया गया।

Read more about: darshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X