..................... Darshan Controversy: फिल्म प्रमोशन के दौरान इस कन्नड़ एक्टर पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला! Kannada actor Darshan hit with slipper during film promotions over his sexist remarks, video goes viral - Hindi Filmibeat

Darshan Controversy: फिल्म प्रमोशन के दौरान इस कन्नड़ एक्टर पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला!

kannada-actor-darshan-hit-with-slipper-during-film-promotions-over-his-sexist-remarks-video-viral

Darshan Controversy: विवादित बयानों को लेकर सेलिब्रिटीज को अक्सर लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। कई बार यह नाराजगी सोशल मीडिया तक ही सीमित रहती है, लेकिन कन्नड़ अभिनेता दर्शन के साथ मामला काफी आगे बढ़ गया। बीते दिन एक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'क्रांति' का प्रमोशन करने के लिए पब्लिक के बीच पहुंचे तो उनपर सरेआम चप्पल फेंकी गई।

एक्टर दर्शन अपने एक बयान को लेकर पिछले कई दिनों से विवादों में हैं। जिस वजह से उन्हें एक फैन के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल हो रहे एक वीडियो में फिल्म की एक्ट्रेस रचिता राम स्टेज से फैंस को संबोधित कर रही थीं, जब अचानक एक्टर दर्शन के ऊपर एक चप्पल फेंकी जाती है.. चप्पल आकर उनके कंधे पर लगी.. और सभी हैरान रह जाते हैं। दर्शक खुद भी शॉक में दिखे.. हालांकि उन्होंने हालात को संभालते हुए खुद को शांत रखा और कार्यक्रम को पूरा किया। पुलिस चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

क्या है पूरा मामला-

अपनी आने वाली फिल्म क्रांति के प्रचार के दौरान दर्शन ने भाग्य की देवी के बारे में कुछ चौंकाने वाले बयान दिए। जिसे लोगों ने सेक्सिस्ट और महिला विरोधी कहा है। एक वीडियो इंटरव्यू में दर्शन कहते नजर आ रहे हैं, "भाग्य की देवी हमेशा दरवाजे पर दस्तक नहीं देती हैं। जब वह दस्तक दे, तो उसे पकड़ लें, अपने बेडरूम में खींचें और उसके कपड़े उतार दें। यदि आप उसे कपड़े देंगे, तो वह बाहर चली जाएगी।"

किच्चा सुदीप ने दी प्रतिक्रिया

दर्शन पर हुए हमले पर कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैंने जो वीडियो देखा वह बहुत परेशान करने वाला था। वहां फिल्म की अभिनेत्री समेत अन्य लोग भी खड़े थे, जिनका पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है। सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित करना हम पर ही सवाल उठाता है। जहां तक दर्शन का सवाल है, मैं मानता हूं कि उनके और पुनीत के फैंस के बीच स्थिति सही नहीं हो.. लेकिन क्या पुनीत खुद इस प्रतिक्रिया की सराहना और समर्थन करते? इसका जवाब उनके फैंस को भी पता होगा.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X