मिस इंडिया कनिष्ठा धनकर को आयटम से परहेज

कनिष्ठा ने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं जिसके जरिए मैं संदेश दे सकूं और कुछ अलग कर सकूं।" उन्होंने कहा कि वह अनुराग कश्यप और करण जौहर जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना चाहती हैं। कनिष्ठा, मिस इंडिया अर्थ हसलीन कौर और मिस इंडिया इंटरनेशनल अंकिता शौरी के साथ लवासा में क्त्रिस्टल हाउस स्कूल में दलित बच्चों के लिए एक रिसोर्स सेंटर के उद्घाटन के लिए लवासा आईं थीं।
आपको बता दें कि इस बार के फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट की विजेता बनीं कनिष्ठा धनकर, हसलीन कौर और अंकिता शौकी। इन तीनों विजेताओं ने सुंदरी प्रतियागिता के अलग-अलग खिताबों पर कब्जा किया है। इनमें से कनिष्ठा धनकर को मिस इंडिया वर्ल्ड चुना गया जबकि हसलीन कौर को मिस इंडिया अर्थ और अंतिका शौरी को मिस इंडिया इंटरनेशनल चुना गया है। इसके अलावा अंकिता महापात्रा ने बॉलीवुड दीवा का खिताब जाती जिसकी प्रतियोगिता का आयोजन अलग से किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











