तीसरी बार भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं सिंगर कनिका कपूर - अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी
लखनऊ के अस्पताल में भर्ती सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस जांच तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। यानि की उन्हें अभी और भी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। बता दें, 9 मार्च को लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव है। कनिका कपूर के संपर्क में आए अब तक 66 लोगों को कोरोना रिजल्ट निगेटिव आया है, जिनमें वसुधंरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हैं। कनिका फिलहाल लखनऊ के PGI के quarantine cell में है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में कनिका कपूर की देखभाल के लिए हर समय एक नर्स तैनात रहती है। चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती है। यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी कर रही हैं।

गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना के 562 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जब तक 40 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं। वहीं, विश्व भर में 3 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं, जबकि 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, भारत समेत दुनिया के कई देश लॉक डाउन हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications