पांचवी बार भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं सिंगर कनिका कपूर - डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट
लखनऊ के अस्पताल में भर्ती सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस जांच पांचवी बार भी पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्टर ने कहा है कि उनकी हालत में सुधार है। हाल ही में खबरें वायरल हो रही थी कि कनिका की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर डॉक्टर आर के धीमन ने कनिका की सेहत को लेकर अपडेट दिया है।
डॉक्टर ने कहा- कनिका कपूर अब स्टेबल हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वो अब नॉर्मल खाना खा रही हैं। मीडिया में जो ये खबरें फैल रही हैं कि कनिका बहुत बीमार हैं ये खबरें गलत हैं। डरने वाली कोई बात नहीं है।

साथ ही डॉक्टर ने जानकारी दी है कि कनिका के दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आएंगे, तभी उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। बता दें, 9 मार्च को लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव हैं। लखनऊ में उनका इलाज जारी है।


Click it and Unblock the Notifications