..................... कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर का दोस्त हुआ गायब- तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस Kanika kapoor's Friend Ojas desai missing, Lucknow Police searching - Hindi Filmibeat

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर का दोस्त हुआ गायब- तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस

कनिका कपूर जब से कोरोना वायरस से ग्रसित पाई गईं हैं तब से उनके साथ साथ उनके दोस्तों का भी इलाज चल रहा है। हम बात कर रहे हैं ओजस देसाई की.. जो हाल ही में गायब हो गया है। गौरतलब है कि ओजस लखनऊ के होटल ताज में कनिका कपूर के साथ मौजूद था और 16 मार्च को शहर छोड़कर चला गया था। हालांकि पुलिस ने गायक के साथ बातचीत करने वाले 260 से अधिक लोगों को ट्रैक किया है, लेकिन ओजस देसाई अनट्रैकेबल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वे देसाई को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुंबई में या उनके ठिकाने पर उनका सटीक पता नहीं था। बता दें कि अब लखनऊ पुलिस कनिका कपूर के इस दोस्त की तलाश कर रही है।

kanika kapoor, कनिका कपूर

कनिका कपूर की बात करें तो उनके ऊपर लापवाही के कारण अब तक कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। कनिका कपूर ने कोरोना पीड़िता होने की बात सबसे छुपाई थी और एक पार्टी भी दी थी।

होटल ताज को लखनऊ प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था क्योंकि यह पाया गया था कि गायिका कनिका कपूर कोरोना ग्रसित होने के बाद वहां रूकीं थीं।

फिलहाल कनिका कपूर (SGPGIMS) में भर्ती हैं और वहां के डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका यहां तब तक भर्ती रहेंगी जब तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती हैँ। फिलहाल ओजस देसाई की तलाश पुलिस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X