5वीं बार कोरोना पॉज़िटिव कनिका कपूर का जमकर उड़ा मज़ाक, लोगों ने बदला नाम - कोरोना कपूर
कनिका कपूर पर आज पांचवी बार कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है और वो अभी भी पॉज़िटिव निकली हैं। और इसके बाद इंटरनेट को कनिका का मज़ाक उड़ाने का वापस एक मौका मिल चुका है।
चूंकि डॉक्टरों ने साफ किया कि कनिका अभी भी कोरोना पॉज़िटिव हैं लेकिन कोई घबराने वाली बात नहीं है। उनका इलाज धीरे धीरे चल रहा है।

बस इसके बाद से ट्विटर पर कनिका की एक बार फिर से धज्जियां उड़ने लगीं। हालांकि कुछ लोगों ने कनिका का मज़ाक उड़ा रहे लोगों को थोड़ी अक्ल देने की भी कोशिश की।
इस यूज़र ने लिखा - कि बार बार पॉज़िटिव निकलने पर कनिका का मज़ाक उड़ाना बंद करिए। अगर वो बार बार पॉज़िटिव निकल रही हैं मतलब उन पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है और ये मज़ाक वाली बात नहीं हुई। उनके बच्चे हैं, ये डरावनी खबर है।
लेकिन लोग कहां मानने वाले थे। एक बार फिर से कनिका का जमकर मज़ाक उड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
