Kanika Kapoor Video: लाइव कंसर्ट में कनिका कपूर से जा लिपटा शख्स, ना हिली-ना घबराई लोग बोले- स्क्रिप्ट

Kanika Kapoor Video

Kanika Kapoor Video: सिंगर कनिका कपूर का लाइव कंसर्ट से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभी लोग विराट कोहली का वो वीडियो भूले नहीं होंगे जहां मैच के बीच एक शख्स भागकर आया और उनके पैर छूने लगा और फिर सिक्योरिटी के लोग उसे पकड़कर ले गए। अब कुछ ऐसा ही कनिक कपूर के साथ लाइव कंसर्ट में दिखने को मिला है।

सामने आया ये वायरल वीडियो MeGong फेस्टिवल का है। इस दौरान एक शख्स अचानक से पब्लिक के बीच से स्टेज पर आया और परफॉर्म कर रही कनिका की टांगों से लिपट गया। ऐसे में कनिका कपूर ने अपनी परफॉर्मेंस सेंकेंड भर के लिए भी नहीं रोका। ना वो हैरान या परेशान दिखाई दी और ना जरा सी डिस्टर्ब भी हुईं। इसके साथ ही वहां मौजूद सिक्योरिटी के लोगों ने इस शख्स को तुरंत उठाया और पकड़कर वहां से ले गए।

अब वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है और नोटिजंस की ओपीनियन बंटी दिखाई दे रही हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि ये कनिका का प्रोफेशनलिज्म है कि उन्होंने बिना घबराए या इस मुद्दे को हाईलाइट किए अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। तो वहीं कुछ कनिका के रिएक्शन को देखने के बाद इसे स्क्रिप्टेड इंसीडेंट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसकी स्क्रिप्ट विराट कोहली के साथ हुए इंसीडेंट से चुराई हुई लगती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कनिका बी टाउन की सबसे लोकप्रिय सिंगर हैं। कनिका अपने गानों और म्यूजिक वीडियोज के साथ साथ अपने फैशन और ग्लैमरस लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। साल 2022 में कनिका तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने दूसरी शादी रचाई।

More from Filmibeat

Read more about: kanika kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X