कनिका कपूर दोबारा निकलीं कोरोना पॉज़िटिव, किया था दावा - पहली रिपोर्ट गलत
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का सोमवार को वापस से कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया और वो एक बार फिर से कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। गौरतलब है कि उनके परिवार का दावा था कि उनकी रिपोर्ट गलत है और हो सकता है कि कनिका को कोरोना वायरस का संक्रमण हो ही ना।
इसके बाद उनके परिवार को अपना दावा मज़बूत तब लगा जब कनिका के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में ये वायरस नहीं पाया गया और सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

इसलिए कनिका और उनके परिवार के दावों को झूठा साबित करने के लिए एक बार फिर से कनिका का टेस्ट किया गया और उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव निकली। कनिका फिलहाल लखनऊ के PGI के quarantine cell में है।
कनिका पर पूरे देश का गुस्सा भड़का था क्योंकि वो कोरोना पॉज़िटिव थीं लेकिन उन्होंने लखनऊ में जमकर पार्टियां की थीं। इस समय उन सब लोगों को ढूंढा जा रहा है जो कनिका के संपर्क में आए। अभी भी कनिका का एक दोस्त गायब है।


Click it and Unblock the Notifications