कनिका कपूर को नहीं हुआ है कोरोना, गलत हैं रिपोर्ट की डीटेल्स, परिवार को हुआ शक
कनिका कपूर के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल लोगों की जांच हो रही है और अब तक 63 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है इसलिए अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर कोरोना पॉज़िटिव हैं ही नहीं।
आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो कनिका कपूर की टेस्ट रिपोर्ट में उनकी उम्र 28 साल और उनका लिंग पुरूष लिखा है और ये दोनों ही जानकारी गलत है।

गौरतलब है कि सिंगर कनिका कपूर हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव पाई गईं थीं और उसके बावजूद उनके पार्टी करने की हरकत को गैर ज़िम्मेदाराना बताते हुए उन पर FIR दर्ज की गई थी।
वहीं दूसरी तरफ अब तक कनिका ने जितनी पार्टियां की थीं उनमें से 162 लोग ढूंढे जा चुके हैं और उनमें से 63 लोगों के सैंपल की जांच भी हो चुकी है जिसमें MLA दुष्यंत सिंह शामिल थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
और यही कारण है कि अब कनिका के परिवार को शक है कि जब सबकी रिपोर्ट निगेटिव ही आ रही है और कनिका की रिपोर्ट में लिखी जानकारी भी गलत है तो क्या पता पूरी रिपोर्ट भी गलत हो या फिर ये रिपोर्ट कनिका की हो ही ना।
हालांकि जब तक स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक कनिका का परिवार ऐसी कोई बात मीडिया के सामने नहीं कहना चाह रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
