..................... Kanika Dhillon confirms teaming up with Rajkumar Hirani featuring Shahrukh Khan, film to go on floor soon, know details | शुरु होने वाली है शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म, कनिका ढ़िल्लों ने किया कंफर्म! - Hindi Filmibeat

शुरु होने वाली है शाहरुख खान स्टारर राजकुमार हिरानी की फिल्म, कनिका ढ़िल्लों ने किया कंफर्म- जानें डिटेल्स

काफी समय से राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान के फिल्म की चर्चा चल रही है। लेकिन फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था। बहरहाल, अब स्क्रीनराइटर कनिका ढ़िल्लों ने कंफर्म कर दिया है कि ये फिल्म बन रही है और वो इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी के साथ कनिका ढ़िल्लों ने पटकथा लिखी है।

कनिका ढ़िल्लों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "हां! मैं अपनी अगली फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं! क्योंकि मैं उन सभी लोगों के साथ काम कर रही हूं जिन्हें मैं बहुत प्यार और सम्मान करती हूं। यह सुपर स्पेशल है! राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान और अभिजात जोशी।"

shahrukh-khan-rajkumar-hirani-kanika-dhillon

बता दें, कनिका ढ़िल्लों ने इससे पहले मनमर्जियां, केदारनाथ, जजमेंटल है क्या, हसीन दिलरूबा जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षाबंधन' और राजकुमार हिरानी की फिल्म है।

वहीं, राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी की जोड़ी ने इससे पहले लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X