..................... Kanika Anabh officer who is more beautiful and talented than tina dabi AIR 1 In UPSC IFS 2024 After Failing 3 Times - Hindi Filmibeat

ये है टीना डाबी से भी खूबसूरत और होशियार UPSC टॉपर, नाम और कारनामे कर देंगे हैरान

Kanika Anabh UPSC AIR 1: UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। कई लोग सालों तक मेहनत करते हैं, लेकिन असफलता मिलने के बाद हार मान लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर नाकामी के बाद और मजबूत होकर वापस आते हैं। कनिका अनभ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

Kanika Anabh UPSC AIR 1

तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार UPSC Indian Forest Service Exam 2024 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया। आज के समय में उनकी कहानी लाखों लोगों को प्रेरित करती है।

झारखंड की रहने वाली हैं कनिका अनभ

कनिका अनभ झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं। उनका सपना था कि वह देश के लिए काम करें और एक जिम्मेदार अधिकारी बनें। UPSC की तैयारी के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। लगातार तीन बार परीक्षा में फेल होने के बाद भी उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने अपनी गलतियों को समझा और पहले से ज्यादा मेहनत के साथ तैयारी शुरू की।

टीना डाबी को मानती हैं अपनी इंस्पिरेशन

कनिका अनभ ने खुद बताया कि वह टीना डाबी से काफी प्रेरित रही हैं। उनकी सफलता और संघर्ष ने उन्हें हमेशा मोटिवेट किया। कनिका का कहना है कि जब भी वह निराश होती थीं, तब वह सफल अधिकारियों की कहानियां पढ़ती थीं और खुद को फिर से तैयार करती थीं। यही वजह रही कि लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने कभी हार मानने के बारे में नहीं सोचा।

हर दिन 10 घंटे करती थीं पढ़ाई

UPSC की तैयारी के दौरान कनिका ने काफी अच्छा रूटिंग फॉलो किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे शेड्यूल को अलग-अलग हिस्सों में बांटा हुआ था ताकि हर विषय पर बराबर फोकस कर पाएं। उनका फोकस सिर्फ ज्यादा पढ़ाई करने पर नहीं बल्कि स्मार्ट तरीके से तैयारी करने पर भी था। यही रणनीति आखिरकार उनकी सफलता का कारण बनी।

तीन बार फेल होने के बाद चौथी बार में कनिका अनभ ने UPSC IFS 2024 परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे झारखंड का नाम रोशन कर दिया। इतना ही नहीं, भारत सरकार ने उन्हें ओडिशा कैडर आवंटित किया है, जहां अब वह अपनी सेवाएं देंगी। ओड़िशा कैडर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X