कंगना ने अपनी शादी को बताया सबसे बड़ी भूल, बोलीं- मैने 25 करोड़ के लिए...

Kangna Sharma On Wedding: 35 साल की मशहूर अभिनेत्री कंगना शर्मा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि वह अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि उनके करियर में एक ऐसा टर्निंग पॉइंट आया जिससे कि उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।
इतना ही नहीं है कंगना शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी को भी लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी नजर आई थी। काफी लोगों ने उनकी शादी को स्टंट बताया था। हालांकि आपको बता दें कि अब कंगना शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी का एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
कंगना शर्मा ने अपनी शादी को अपनी जिंदगी का सबसे गलत डिसीजन बताया है। हाल ही में फिल्मी ज्ञान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कंगना शर्मा ने इस पर बात की और बताया कि उनके पति पहले से ही किसी और के साथ में शादीशुदा था और उन्हें इस बारे में 3 साल बाद पता चला। यह बात उनकी सास ने ही बताई थी।
कंगना शर्मा से इस दौरान सवाल किया गया कि आपको अपने पति के बारे में या उनके माता-पिता के बारे में कुछ नहीं पता? तब अभिनेत्री ने बताया कि "मुझे अब पता है और उन्हीं की मां ने मुझे 3 साल बाद बताया कि वो शादीशुदा है। मेरा बेटा एक नंबर का फ्रॉड है।" तब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पता चला कि वो क्या करते हैं? पर उन्होंने कहा कि वह कसीनो में बैट लगते हैं।
कंगना शर्मा ने आगे बताया कि "इंडस्ट्री में मुझे काफी ट्रोल किया गया। सब बोल रहे थे कि मैंने कांट्रैक्ट मैरिज की है। जब आपकी ही दोस्त ऐसा बोलने लगते हैं कि उसने सिर्फ पैसों के लिए शादी की है या कांट्रैक्ट मैरिज की है। मुझे तो यह भी बोला गया कि 25 करोड रुपए के लिए मैंने शादी की है। ऐसी बहुत सारी अफवाहें फैली है।"


Click it and Unblock the Notifications