..................... Kangna Says no one will marry her after watching Revolver Rani - Hindi Filmibeat

रिवॉल्वर रानी देखने के बाद कोई मुझसे शादी नहीं करेगा- कंगना रनौत!

"रिवॉल्वर रानी देखने के बाद कोई मुझसे शादी नहीं करेगा, ये मैं आपको लिख कर दे सकती हूं। ये ऐसी फिल्म है और इसमें मेरा किरदार ही कुछ ऐसा है कि इसे देखने के बाद कोई मुझसे शादी करने की सोचेगा भी नहीं। इस बात का मुझे पूरा यकीन है।" ये शब्द हैं कंगना रनौत के जो कि क्वीन के बाद अब 25 अप्रैल को बतौर रिवॉल्वर रानी के रुप में नज़र आएंगी। कंगना रनौत को खुद यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने इस किरदार को रियल में परदे पर उतारा है। क्योंकि उनके अनुसार जिस तरह से ये किरदार कागज पर उतारा गया था उसे रियल लाइफ में ढालना नामुमकिन था।

मुझे अवॉर्ड लेना नहीं पसंद, दूसरों को खुश करने के लिए घंटो बैठना पड़ता है।

कंगना रनौत ने बताया कि उनकी बहन तक ने जब ये कहानी पढ़ी तो उन्होंने कहा कि तुम ये किरदार नहीं निभाने वाली हो। ये किरदार सनकी है ऐसा किरदार निभाना बहुत कठिन होगा। लेकिन कंगना को यकीन था कि वो इस किरदार को निभा पाएंगी। आखिरकार कंगना इस फिल्म की शूटिंग करने चंबल गयीं और वहां पर फिल्म शूट करने के बाद उन्हें यकीन हुआ कि उन्होंने वाकई कुछ ऐसा किया है जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कंगना ने हाल ही में रिवॉल्वर रानी के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि रिवॉल्वर रानी का किरदार बहुत ही मुश्किल था और ये ऐसा किरदार है जिसे देखने के बाद लोग शायद उनके बारे में अपनी सोच ही बदल दें।

रिवॉल्वर रानी साईं कबीर की पहली निर्दशित फिल्म है। इसके अलावा फिल्म का निर्देशन किया है राजू चड्ढा, नितिन तेज आहूजा और राहुल मित्रा ने। फिल्म में कंगना रनौत के साथ पियूष मिश्रा, वीर दास और जाकिर हुसैन ने मुख्य किरदार निभाए हैं। हालांकि पूरी फिल्म रिवॉल्वर रानी के ही इर्द गिर्द घूमती है और पियूष मिश्रा का कहना है कि ये रिवॉल्वर रानी की प्रेम कहानी है। फिल्म 25 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म में संगीत दिया है संजीव श्रीवास्तव ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X