..................... Kangna Ranaut won't get married ever in life, ज्‍यादा समय तक एक ब्‍वायफ्रेंड के साथ नहीं रह सकती - Hindi Filmibeat

ज्‍यादा समय तक एक ब्‍वायफ्रेंड के साथ नहीं रह सकती: कंगना रानाउत

मुंबई। अपने टैलेंट के दम पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जगह बनाने वाली एक्‍ट्रेस कंगना रानाउत का कहना है कि वह ज्‍यादा समय तक एक ब्‍वायफ्रेंड के साथ नहीं रह सकती हैं और न ही वह शादी करना चाहती है। अभी हाल ही में एक न्‍यूज पेपर को दिये गये इंटरव्‍यू में कंगना ने कहा है कि जो लोग उनसे शादी करना चाहते हैं। उन्‍हें किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए क्‍योंकि वह सिर्फ किसी के साथ रहने के लिए शादी नही करना चाहती है।

कंगना की इन बातों से उनके प्रशंसकों को जरूर निराशा हुई होगी। वैसे शादी करने के बाद भी फिल्‍मों में काम किया जा सकता है। कंगना को इसके बारे में काजोल, रवीना टंडन और ऐश्‍वर्या राय से सीख लेनी चाहिए।

Kangna Ranaut

कंगना रानाउत

अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कंगना के बारे में यह तो बता पाना संभव नहीं है कि वह क्‍यों शादी नहीं करना चाहती है, लेकिन साथ ही वह यह भी कहती हैं कि शादी करना तो दूर की बात है वह किसी एक ब्‍वायफ्रेंड के साथ ज्‍यादा समय तक नहीं रह सकती हैं, कंगना ने यह जवाब अपनी शादी के प्‍लान के बारे में पूछे जाने पर दिया। हालांकि अभी तक उनका किसी भी अभिनेता के साथ नाम नहीं जोड़ा गया है और उनके अफेयर के चर्चे भी कम सुनने में आये हैं।

कंगना ने अब त‍क कई फिल्‍मों में काम किया है, गैंगस्‍टर में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X